पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? – 50 पर्यायवाची शब्दों की सूची

Paryayvachi Shabd in Hindi – क्या आप पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानते हैं, अगर नहीं, तो आज हम आपको पर्यायवाची शब्दों के बारे में उदाहरण सहित बताएँगे और महत्वपूर्ण 50 पर्यायवाची शब्दों की लिस्ट भी देंगे।

Paryayvachi shabd kise kahate hain – इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं और पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण क्या हैं? तो चलिए शुरू करते हैं।

paryayvachi shabd kise kahate hain

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

वाक्य की चुस्ती और भाषा सौंदर्य के लिए पर्यायवाची शब्दों का महत्वपूर्ण स्थान है। अगर ये न हो तो वाक्य में एक ही शब्द बार-बार दोहराएंगे और वाक्य – विन्यास अपना सौंदर्य खो बैठेगा। इसलिए ये शब्द हर भाषा में होते हैं।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा

कायदे से पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ भी कहते हैं। यानी एक ही शब्द के स्थान पर उसी अर्थ का दूसरा शब्द। हाँ, इन शब्दों का वाक्य में प्रयोग काफी सावधानी से किया जाता है। वह इसलिए की हर शब्द की सम्प्रेषण -शक्ति अलग-अलग होती है। उदहारण के लिए सूर्य, दिनकर, भास्कर, मार्तण्ड और रवि आदि शब्द सूर्य के ही पर्यायवाची हैं लेकिन इनका हर जगह प्रयोग भद्दा लगेगा।

इसीलिए भाषा के सौंदर्य में पर्यायवाची शब्दों का बड़ा महत्व है। इनके अलावा युग्म शब्द, एकार्थक शब्द, विपरीतार्थक शब्द आदि भी होते हैं जो भाषा के सौंदर्य के लिए जरूरी होते हैं।

सीधे और सरल शब्दों में अगर हम कहें तो कह सकते हैं कि जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

जिस भाषा में पर्यायवाची शब्द जितने अधिक रहते हैं, वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध रहेगी। इसी को भाषा की समृद्धता कहते हैं। अगर हम संस्कृत भाषा को देखें तो इस भाषा में पर्यायवाची शब्दों का बाहुल्य मिलेगा। इसी से हम समझ सकते हैं कि संस्कृत कितनी समृद्ध भाषा है। सच कहें तो हिंदी के पर्यायवाची शब्द संस्कृत के तत्सम रूप ही है। इन शब्दों को हिंदी में ज्यों का त्यों अपना लिया गया है।

यहाँ हम कुछ पर्यायवाची शब्द दे रहे हैं जिससे आपको खुद पता चल जाएगा कि इन शब्दों का प्रयोग हर जगह क्यों नहीं किया जा सकता।

पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण देखिए –

  • आकाश – व्योम, गगन, अभ्र, अम्बर, नभ, आसमान आदि।
  • आश्रम – मठ, विहार, कुटी आदि।
  • कपड़ा – वस्त्र, पट, वसन, अम्बर, चीर।
  • कुबेर – किन्नरेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप।
  • गदहा – खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनंदन।
  • दु:ख – पीड़ा, व्यथा, कष्ट, संकट, शोक, क्लेश, वेदना, यातना, यंत्रणा, खेद।
  • पत्नी – भार्या, दारा, गृहिणी, बहू, वधू, कलत्र, प्राणप्रिया, अर्द्धांगिनी।
  • स्त्री – नारी, वनिता, महिला, कांता, रमणी।

जैसा कि हमने पहले कहा पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग भाषा के सौंदर्य और प्रवाह को बढ़ा देता है, लेकिव यह तभी संभव है जब इनका प्रयोग सावधानी से किया जाये। वो इसलिए कि ये शब्द हर जगह अच्छे नहीं लगते हैं।

सभी शब्द अपने में इतने पूर्ण होते हैं कि एक शब्द के स्थान पर दुसरे शब्द का प्रयोग किया ही नहीं जा सकता। प्रत्येक शब्द की महत्ता वाक्य के अनुसार ही होती है। इसलिए इनके प्रयोग भी वाक्य के अनुसार ही होना चाहिए, तभी भाषा का प्रवाह बना रहता है जिससे भाषा आकर्षक लगती है। यहाँ हम 50 Paryayvachi Shabd की लिस्ट दे रहे हैं।

50 पर्यायवाची शब्द हिंदी में

क्र. प्रश्नपर्यायवाची शब्द
1.Badal Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiबादल – मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर
2.Kamal Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiकमल- सरोज, जलज, अब्ज, पंकज, अरविंद, पद्म, शतदल, अंबुज, सरसिज, सारंग, राजीव, वारिज, पुंडरिक, मृणाल, तामरस
3.Surya Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसूर्य – रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, भास्कर, सविता, भानु, दिनेश, मार्तण्ड, अंशुमाली
4.Jal Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiजल – वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, सलिल, पय, मेघपुष्प
5.Ped Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपेड़ – पादप, विटप, तरु, गाछ, द्रुम, वृक्ष
6.Phool Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiफूल – सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प
7.Ghar Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiघर – सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, गृह
8.Din Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiदिन – दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर
9.Raja Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiराजा – भूपति, भूप, नरेश, महीपति, अवनीश, नरपति
10.Rani Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiरानी – मालकिन, बेगम, राजपत्नी, महरानी, राज्ञी
11.Aankh Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiआंख – नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि
12.Prithvi Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपृथ्वी – भू, धरा, जमीन, वसुधा, धरित्री, क्षिति, भूमि, धरती
13.Raat Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiरात – रात्रि, रैन, तमी, निशि, त्रियामा, विभावरी, शर्वरी
14.Dhan Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiधन – दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त, अर्थ
15.Chandrama Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiचन्द्रमा – चन्द्र, शशि, हिमकर, चाँद, मयंक, निशापति, शशांक
16.Dharti Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiधरती – पृथ्वी, भू, धरणी, वसुंधरा, धरा, जमीन, भूमि
17.Aakash Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiआकाश – नभ, गगन, अम्बर, आसमान
18.Aag Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiआग – अग्नि, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, शुचि, ज्वाला
19.Pakshi Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपक्षी – चिडिया, गगनचर, पखेरू, नभचर
20.Suraj Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसूरज – दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सूर्य, रवि
21.Talab Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiतालाब – सरोवर, जलाशय, पुष्कर, पोखरा, ताल
22.Samudra Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसमुद्र – सागर, पारावार, नदीश, जलधि, जलधाम, अकूपाद
23.Ghoda Ka Paryayvachi Shabd Shabd Kya Haiघोड़ा – घोटक, तुरंग, सैंधव, अश्व
24.Sher Ka Paryayvachi Shabd Shabd Kya Haiशेर – केसरी, केहरी, केशी, पशुराज, सिंह
25.Parvat Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपर्वत – पहाड़, गिरी, अचल, नग, शिखर
26.Sagar Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसागर – नदीश, जलधि, वारिधि, नीरनिधि, जलधाम
27.Agni Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiअग्नि – अनल, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, ज्वाला, आग
28.Jungle Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiजंगल – विपिन, वन, अरण्य, कानन
29.Hathi Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiहाथी – गज, मतंग, मदकल, गजेन्द्र
30.Sansar Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसंसार – लोक, दुनिया, जग, विश्व, जगत
31.Mata Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiमाता – जननी, माँ, महतारी, माई
32.Pita Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपिता – जनक, परम, तात
33.Putra Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपुत्र – बेटा, तनुज, वत्स
34.Mitra Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiमित्र – दोस्त, सखा, सहचर
35.Pani Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपानी – पय, जल, नीर, सलिल
36.Vayu Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiवायु – हवा, समीर, बयार, पवन
37.Sona Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसोना – स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम
38.Van Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiवन – जंगल, कानन, अरण्य, गहन
39.Man Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiमन – विचार, मत, चेतना, सोच, राय
40.Dudh Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiदूध – पय, दुग्ध, क्षीर
41.Mor Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiमोर – मयूर, कलापी, शिखि
42.Vriksh Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiवृक्ष – पेड़, पादप, विटप, तरु, गाछ, द्रुम
43.Manushya Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiमनुष्य – नर, मानव, आदमी, मानुष
44.Talwar Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiतलवार – असि, करवाल, कृपाण
45.Aam Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiआम – रसाल, आम्र, सौरभ
46.Subah Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसुबह – सबेरा, प्रभात, प्रातः
47.Varsha Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiवर्षा – बारिश, बरसात, वृष्टि, मेह
48.Pushp Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपुष्प – फूल, मंजरी, सुमन, कुसुम
49.Sundar Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiसुन्दर – रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, रमणीक, उत्कृष्ट
50.Pawan Ka Paryayvachi Shabd Kya Haiपवन – वायु, हवा, समीर, पवमा

निष्कर्ष

इस लेख में बताया गया है कि पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं और पर्यायवाची शब्दों की सूची भी दी गयी है। साथ ही पर्यायवाची शब्द की परिभाषा को उदाहरण सहित बताया गया है।

उम्मीद है, यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो या आपके मन में कोई सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

लेखक – प्रकाश सिन्हा, मुंबई

Leave a Comment