आप इस लेख को हिंदी में पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब हिंदी भाषा आपको आती है लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि हिंदी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं Hindi Ka English Me Matlab व हिंदी भाषा से जुड़ी कुछ खास जानकारी।

Hindi ko english mein kya kahate hain
हम सभी जानते हैं कि हमारा देश भारत अनेकता में एकता के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भारत अपनी विविधता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। जिस तरह यहाँ अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं, उसी तरह यहां कई भाषाएं भी बोली जाती हैं।
इनमें हिन्दी सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है और काफी लोग एक सवाल पूछते हैं कि हिंदी को इंग्लिश में क्या कहते हैं जबकि English को हिंदी में अंग्रेजी कहा जाता है?
आपको बता दें कि हिंदी को इंग्लिश में भी "हिंदी" कहा जाता है। इंग्लिश ही नहीं बल्कि और अन्य भाषाओं में भी हिंदी को "हिंदी" ही कहते हैं।
ये भी देखें -
हिन्दी भारत की भाषा है और भारत में यह सबसे अधिक बोली जाती है। हर साल '14 सितंबर' को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है।
भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं?
सही से यह कह पाना मुश्किल होगा कि पूरे भारत देश में कुल कितनी भाषाएं बोली जाती हैं। क्यूंकि यहाँ अनेकों भाषाएं बोली व समझी जाती हैं। भारत में 22 भाषाओं को संवैधानिक रूप से आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं -
1. हिंदी (Hindi)
2. बंगाली (Bengali)
3. असमिया (Assamese)
4. बोडो (Bodo)
5. डोंगरी (Dogri)
6. गुजराती (Gujarati)
7. तमिल (Tamil)
8. तेलुगू (Telugu)
9. उर्दू (Urdu)
10. सिंधी (Sindhi)
11. संथाली (Santali)
12. संस्कृत (Sanskrit)
13. पंजाबी (Punjabi)
14. ओड़िआ या उड़िया (Odia)
15. नेपाली (Nepali)
16. मराठी (Marathi)
17. मणिपुरी (Manipuri)
18. मलयालम (Malayalam)
19. मैथिली (Maithili)
20. कश्मीरी (Kashmiri)
21. कन्नड़ (Kannada)
22. कोंकड़ी (Konkani)
उम्मीद है आपको हिंदी भाषा की ये जानकारी अच्छी लगी होगी और हिंदी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? ये भी समझ में आया होगा।
ये लेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट में हमें जरूर बताएं और अगर आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।
Bhagat singh
ReplyDeleteThanks for the comment.
DeleteThank you ❣️ ache se samjhane ka liya
ReplyDeleteThank you also for your nice response.
DeletePost a Comment