अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

फलों की बात आये तो अनार का नाम तो जरूर आएगा। अनार खाने के मजे ही कुछ अलग हैं। यह ना सिर्फ खाने में मजेदार है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा कि अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं? अगर हाँ तो चलिए हम आपको बताते हैं Anar ko English me kya kehte hain साथ ही ये भी जानेंगे कि अनार हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

anar ko english me kya kehte hain

Anar ko English me kya kehte hain

हमने Meaning in English कॉलम में कई शब्दों के अर्थ इंग्लिश व हिंदी में बताये हैं। जिसमें कुछ लोगों ने पूछा – अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं बताइए।

इसलिए आज हम आपको अनार का इंग्लिश मीनिंग और अनार से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएँगे।

अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

अनार को इंग्लिश में Pomegranate (पोमेग्रेनेट) कहा जाता है। इसका उच्चारण कुछ इस तरह है – pɑməgrænət

अनार – Pomegranate

Usage : Sonu likes pomegranate more than all other fruits.

उदाहरण : सोनू को अन्य सभी फलों की तुलना में अनार बहुत पसंद है।

Usage : Include pomegranate fruit or juice in your daily diet.

उदाहरण : अपने दैनिक आहार में अनार फल या जूस शामिल करें।

अनार को विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं हिंदी, उर्दू और मराठी में अनार को क्या कहते हैं?

ये भी पढ़ें

अनार को हिंदी में अनार या दाड़िम भी कहते हैं। इसे मराठी भाषा में डाळिंब कहा जाता है और उर्दू में انار (अनार) कहते हैं। इसी तरह, इसे सभी भाषाओं में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

अनार के फायदे

अनार एक ऐसा फल है जिसे सभी लोग पसंद करते हैं। यह खाने में इतना टेस्टी होता है कि बड़े हो या बच्चे सभी इसे खाना पसंद करते हैं। अनार हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है और लगभग सभी मौसम में अनार का सेवन किया जा सकता है।

  • इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं जो आपको सेहतमंद और तंदुरुस्त बनाते हैं। अनार के दाने खाने के अलावा इसका जूस भी निकाला जाता है।
  • जब आपको कोई तकलीफ होती है या आपके शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है तो डॉक्टर भी आपको अनार के जूस का सेवन करने के लिए कहते हैं। अनार के सेवन से शरीर में खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है।
  • अनार के फल सहित पत्तियों व छिलकों को भी कई तरह की बिमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी देखें –

इसके सही सेवन से एनीमिया से राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो यह हमारे शरीर के रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है और आयरन की कमी को दूर करता है। हृदय से संबंधित बीमारियों से बचाने में भी अनार काफी कारगर है।

कहते हैं अनार खाने से दिमाग तेज होता है और भूलने की बीमारी अर्थात अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्या से निजात पाने में भी अनार काफी मददगार है।

स्किन को साफ़ करने या चेहरे पर निखार लाने के लिए अनार के छिलके को पीसकर चेहरे पर मसाज करने से ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

दोस्तों अनार में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक हैं लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है। अगर आपको सर्दी, जुकाम है तो इस दौरान अनार खाने से बचना चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह फल खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। सुबह नाश्ते से पहले या नाश्ते के बाद अनार खा सकते हैं। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी।

चाहें तो दोपहर के वक़्त भी खाने के साथ अनार का सेवन कर सकते हैं। इससे शाम या रात के खाने तक आपका पेट भी भरा रहेगा और बाहर की नुकसानदेह चीजें खाने का मन भी नहीं करेगा।

ये भी देखें –

इस पोस्ट में हमने आपको बताया Anar ko English me kya kehte hain और Anar Ke Fayde क्या हैं? अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

6 thoughts on “अनार को इंग्लिश में क्या कहते हैं?”

Leave a Comment