पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं व 50 Paryayvachi Shabd की लिस्ट

Paryayvachi Shabd in Hindi – क्या आप पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानते हैं, अगर नहीं, तो आज हम आपको पर्यायवाची शब्दों के बारे में उदाहरण सहित बताएँगे और महत्वपूर्ण 50 पर्यायवाची शब्दों की लिस्ट भी देंगे।

इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं और पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण व पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या है? तो चलिए शुरू करते हैं।

paryayvachi shabd kise kahate hain

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं

(Paryayvachi shabd kise kahate hain)

वाक्य की चुस्ती और भाषा सौंदर्य के लिए पर्यायवाची शब्दों का महत्वपूर्ण स्थान है। अगर ये न हो तो वाक्य में एक ही शब्द बार-बार दोहराएंगे और वाक्य – विन्यास अपना सौंदर्य खो बैठेगा। इसलिए ये शब्द हर भाषा में होते हैं।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा

कायदे से पर्यायवाची शब्दों को ‘प्रतिशब्द’ भी कहते हैं। यानी एक ही शब्द के स्थान पर उसी अर्थ का दूसरा शब्द। हाँ, इन शब्दों का वाक्य में प्रयोग काफी सावधानी से किया जाता है। वह इसलिए की हर शब्द की सम्प्रेषण -शक्ति अलग-अलग होती है। उदहारण के लिए सूर्य, दिनकर, भास्कर, मार्तण्ड और रवि आदि शब्द सूर्य के ही पर्यायवाची हैं लेकिन इनका हर जगह प्रयोग भद्दा लगेगा।

इसीलिए भाषा के सौंदर्य में पर्यायवाची शब्दों का बड़ा महत्व है। इनके अलावा युग्म शब्द, एकार्थक शब्द, विपरीतार्थक शब्द आदि भी होते हैं जो भाषा के सौंदर्य के लिए जरूरी होते हैं।

सीधे और सरल शब्दों में अगर हम कहें तो कह सकते हैं कि जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

जिस भाषा में पर्यायवाची शब्द जितने अधिक रहते हैं, वह भाषा उतनी ही अधिक समृद्ध रहेगी। इसी को भाषा की समृद्धता कहते हैं। अगर हम संस्कृत भाषा को देखें तो इस भाषा में पर्यायवाची शब्दों का बाहुल्य मिलेगा। इसी से हम समझ सकते हैं कि संस्कृत कितनी समृद्ध भाषा है। सच कहें तो हिंदी के पर्यायवाची शब्द संस्कृत के तत्सम रूप ही है। इन शब्दों को हिंदी में ज्यों का त्यों अपना लिया गया है।

यहाँ हम कुछ पर्यायवाची शब्द दे रहे हैं जिससे आपको खुद पता चल जाएगा कि इन शब्दों का प्रयोग हर जगह क्यों नहीं किया जा सकता।

पर्यायवाची शब्दों के उदाहरण देखिए –

आकाश – व्योम, गगन, अभ्र, अम्बर, नभ, आसमान आदि।
आश्रम – मठ, विहार, कुटी आदि।

कुछ और पर्यायवाची शब्दों की लिस्ट

  • कपड़ा – वस्त्र, पट, वसन, अम्बर, चीर।
  • कुबेर – किन्नरेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप।
  • गदहा – खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनंदन।
  • दु:ख – पीड़ा, व्यथा, कष्ट, संकट, शोक, क्लेश, वेदना, यातना, यंत्रणा, खेद।
  • पत्नी – भार्या, दारा, गृहिणी, बहू, वधू, कलत्र, प्राणप्रिया, अर्द्धांगिनी।
  • स्त्री – नारी, वनिता, महिला, कांता, रमणी।

जैसा कि हमने पहले कहा पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग भाषा के सौंदर्य और प्रवाह को बढ़ा देता है, लेकिव यह तभी संभव है जब इनका प्रयोग सावधानी से किया जाये। वो इसलिए कि ये शब्द हर जगह अच्छे नहीं लगते हैं।

सभी शब्द अपने में इतने पूर्ण होते हैं कि एक शब्द के स्थान पर दुसरे शब्द का प्रयोग किया ही नहीं जा सकता। प्रत्येक शब्द की महत्ता वाक्य के अनुसार ही होती है। इसलिए इनके प्रयोग भी वाक्य के अनुसार ही होना चाहिए, तभी भाषा का प्रवाह बना रहता है जिससे भाषा आकर्षक लगती है।

यहाँ हम 50 Paryayvachi Shabd की लिस्ट दे रहे हैं, जिसे लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं।

पर्यायवाची शब्दों की सूची प्रश्नोत्तर सहित

क्र.  प्रश्न पर्यायवाची शब्द
1. Badal Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai बादल – मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर
2. Kamal Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai कमल- सरोज, जलज, अब्ज, पंकज, अरविंद, पद्म, शतदल, अंबुज, सरसिज, सारंग, राजीव, वारिज, पुंडरिक, मृणाल, तामरस
3. Surya Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai सूर्य – रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, भास्कर, सविता, भानु, दिनेश, मार्तण्ड, अंशुमाली
4. Jal Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai जल – वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, सलिल, पय, मेघपुष्प
5. Ped Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पेड़ – पादप, विटप, तरु, गाछ, द्रुम, वृक्ष
6. Phool Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai फूल – सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प
7. Ghar Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai घर – सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, गृह
8. Din Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai दिन – दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर
9. Raja Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai राजा – भूपति, भूप, नरेश, महीपति, अवनीश, नरपति
10. Rani Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai रानी – मालकिन, बेगम, राजपत्नी, महरानी, राज्ञी
11. Aankh Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai आंख – नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि
12. Prithvi Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पृथ्वी – भू, धरा, जमीन, वसुधा, धरित्री, क्षिति, भूमि, धरती
13. Raat Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai रात – रात्रि, रैन, तमी, निशि, त्रियामा, विभावरी, शर्वरी
14. Dhan Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai धन – दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त, अर्थ
15. Chandrama Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai चन्द्रमा – चन्द्र, शशि, हिमकर, चाँद, मयंक, निशापति, शशांक
16. Dharti Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai धरती – पृथ्वी, भू, धरणी, वसुंधरा, धरा, जमीन, भूमि
17. Aakash Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai आकाश – नभ, गगन, अम्बर, आसमान
18. Aag Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai आग – अग्नि, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, शुचि, ज्वाला
19. Pakshi Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पक्षी – चिडिया, गगनचर, पखेरू, नभचर
20. Suraj Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai सूरज – दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सूर्य, रवि
21. Talab Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai तालाब – सरोवर, जलाशय, पुष्कर, पोखरा, ताल
22. Samudra Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai समुद्र – सागर, पारावार, नदीश, जलधि, जलधाम, अकूपाद
23. Ghoda Ka Paryayvachi Shabd Shabd Kya Hai घोड़ा – घोटक, तुरंग, सैंधव, अश्व
24. Sher Ka Paryayvachi Shabd Shabd Kya Hai शेर – केसरी, केहरी, केशी, पशुराज, सिंह
25. Parvat Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पर्वत – पहाड़, गिरी, अचल, नग, शिखर
26. Sagar Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai सागर – नदीश, जलधि, वारिधि, नीरनिधि, जलधाम
27. Agni Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai अग्नि – अनल, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, ज्वाला, आग
28. Jungle Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai जंगल – विपिन, वन, अरण्य, कानन
29. Hathi Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai हाथी – गज, मतंग, मदकल, गजेन्द्र
30. Sansar Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai संसार – लोक, दुनिया, जग, विश्व, जगत
31. Mata Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai माता – जननी, माँ, महतारी, माई
32. Pita Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पिता – जनक, परम, तात
33. Putra Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पुत्र – बेटा, तनुज, वत्स
34. Mitra Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai मित्र – दोस्त, सखा, सहचर
35. Pani Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पानी – पय, जल, नीर, सलिल
36. Vayu Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai वायु – हवा, समीर, बयार, पवन
37. Sona Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai सोना – स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम
38. Van Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai वन – जंगल, कानन, अरण्य, गहन
39. Man Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai मन – विचार, मत, चेतना, सोच, राय
40. Dudh Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai दूध – पय, दुग्ध, क्षीर
41. Mor Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai मोर – मयूर, कलापी, शिखि
42. Vriksh Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai वृक्ष – पेड़, पादप, विटप, तरु, गाछ, द्रुम
43. Manushya Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai मनुष्य – नर, मानव, आदमी, मानुष
44. Talwar Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai तलवार – असि, करवाल, कृपाण
45. Aam Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai आम – रसाल, आम्र, सौरभ
46. Subah Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai सुबह – सबेरा, प्रभात, प्रातः
47. Varsha Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai वर्षा – बारिश, बरसात, वृष्टि, मेह
48. Pushp Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पुष्प – फूल, मंजरी, सुमन, कुसुम
49. Sundar Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai सुन्दर – रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, रमणीक, उत्कृष्ट
50. Pawan Ka Paryayvachi Shabd Kya Hai पवन – वायु, हवा, समीर, पवमा

निष्कर्ष

इस लेख में बताया गया है कि पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं और पर्यायवाची शब्दों की सूची (लिस्ट ऑफ पर्यायवाची शब्द इन हिंदी) भी दी गयी है। साथ ही पर्यायवाची शब्द की परिभाषा को उदहारण सहित बताया गया है।

उम्मीद है पर्यायवाची शब्द in hindi पर लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो या आपके मन में कोई सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

लेखक – प्रकाश सिन्हा, मुंबई

Leave a Comment