बेस्ट फ्री ऑनलाइन टूल्स, जो आपके काम को आसान बनाएं। See Now!

लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं

लौकी की सब्जी या लौकी का हलवा तो आपने जरूर खाया होगा लेकिन क्या आपको पता है कि lauki ko english mein kya kahate hain अगर नहीं पता तो आज हम इसी विषय पर बात करेंगे और आपको बताएँगे लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं व लौकी हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है।

लौकी की एक अच्छी बात यह है कि यह बहुत आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा इसमें बहुत से ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में दवा का काम करते हैं।

lauki ko english mein kya kahate hain

चलिए सबसे पहले ये जान लेते हैं कि lauki ko english mein kya kahate hain.

 लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं

Lauki meaning in English

लौकी को इंग्लिश में Bottle gourd या Gourd कहा जाता है। इसे Bottle gourd इसलिए भी कहा जाता है क्यूंकि इसकी शेप Bottle के जैसी होती है।

लौकी - Bottle gourd / Gourd

इसके अलावा लौकी को मराठी में "दुधी भोपळा" और उर्दू में لوکی (लौकी) कहते हैं। इसी तरह अन्य भाषाओ में भी लौकी के अलग अलग नाम है।

इसे भी देखें -
 लौकी के फायदे

लौकी खाना लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। क्यूंकि लौकी को सिर्फ सब्जी के रूप में ही नहीं बल्कि इसके कई तरह के व्यंजन बनाकर खाये जाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं लौकी के फायदे क्या हैं और लौकी का इस्तेमाल सब्जी बनाने के अलावा और कौन-से  व्यंजनों के लिए किया जाता है।

  • लौकी का जूस - लौकी का जूस हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में ताज़गी बनी रहती है व इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो कब्ज और गैस कि समस्या में भी राहत देते हैं।

  • इसका नियमित रूप से सेवन करने से चेहरे का निखार बढ़ता है व लौकी की सब्जी का सेवन शरीर में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है।

  • लौकी पोषक तत्वों से भरपूर है इसमें कई तरह के प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं और हमें बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं।

  • विशेषज्ञों की मानें तो लौकी वजन घटाने में भी काफी मददगार है। इसके जूस में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है। इसलिए यह वजन कम करने में भी कारगर है।

  • लौकी का तेल - हमने आपको पहले ही बताया कि लौकी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। जिसमें एक तरीका है लौकी का तेल। लौकी का तेल भी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

  • लौकी के तेल का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जा सकता है। इसे बालों में लगाने की सलाह भी दी जाती है। कई सारी कंपनियों के लौकी ऑइल आपको मार्किट में मिल जायेंगे। इसके बारे में कहा जाता है कि लौकी का तेल बालों में लगाने से बालों कि जड़ें मजबूत होती हैं और बाल मुलायम बने रहते हैं।

अस्वीकरण: यह सामग्री केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गयी है। किसी भी तरह कि स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

लौकी से बनाये जाने वाले कुछ व्यंजनों के नाम
1. लौकी का हलवा
2. लौकी का कोफ्ता
3. लौकी का रायता
4. लौकी का पराठा
5. लौकी का जूस
6. लौकी का भरता
7. लौकी का अचार
8. लौकी का डोसा
9. लौकी का ढोकला

इनके अलावा भी लौकी को अपनी पसंद के अनुसार किसी भी तरह के व्यंजन जैसे - लौकी दाल आदि भी बनाकर खा सकते हैं।

 FAQs

Q1. लौकी का इंग्लिश में मीनिंग क्या है?
  • Bottle gourd या Gourd

Q2. लौकी का वैज्ञानिक नाम क्या है?
  • लौकी का वैज्ञानिक नाम Lagenaria siceraria है।

Q3. लौकी में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
  • लौकी में कई तरह के प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए व सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।
 निष्कर्ष -

इस पोस्ट में हमने आपको बताया है लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं व lauki ke fayde क्या हैं और लौकी से बनाये जाने वाले कुछ व्यंजनों के नाम।

उम्मीद है आपको lauki ka english name मालूम हो गया होगा। इसी तरह की और जानकारी के लिए आप हमारे Meaning in Hindi सेक्शन पर जा सकते हैं। ये पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं। ब्लॉग पर आने के लिए आपका थैंक्स!

2 comments

  1. Lauki ke baare mein itni saari jankaari dene ke liye aapka thanks.
    1. Aapka comment padhkar achcha laga, hamare blog par visit karne ke liye aapko bhi Thanks!